Revealed: रणवीर-दीपिका भी करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग, ये रही Inside Details
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अन्य सेलेबस की तरह विदेश के इस खूबसूरत लोकेशन पर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर काफी समय से मीडिया में चली आ रही है. एक तरफ जहां उनकी शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे वहीं इस कपल अब तक खुलकर इस विषय पर मीडिया से बात नहीं की है. अब मीडिया में इन्हें लेकर आई एक ताजा खबर ने एक बार फिर उनकी शादी को लेकर खुलासे किए हैं. बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका इटली में शादी करेंगे.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ही तरह इन्होंने भी डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बनाया है. फिल्मफेयर की खबर के अनुसार, रणवीर और दीपिका ने इटली का लेक कोमो अपनी शादी के लोकेशन के तौर पर फिक्स किया है.
ये जगह इटली की शानदार और खूबसूरत जगहों में से एक है जिसे देखने दूर देश से लोग आते रहते हैं. समुद्र के किनारे वाले इस स्थान पर कई सारे आकर्षक विला भी मौजूद हैं. इसलिए इन्होंने इस लोकेशन को पसंद किया है.
आपको याद होगा कि पिछले साल दिसंबर में विराट और अनुष्का ने भी इटली आकर शादी की थी. इनके अलावा रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने भी यहीं शादी की थी. जानकारी है कि शादी में रणवीर-दीपिका के बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद होंगे. साथ ही शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी. शादी इस साल नवंबर के महीने में रखी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2018 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

