बॉलीवुड

Video: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ भरी सभा में ‘खलीबली’ सॉन्ग पर किया क्रेजी डांस

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए यहां मौजूद सभी लोग चीयर भी करने लगे

Video: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ भरी सभा में ‘खलीबली’ सॉन्ग पर किया क्रेजी डांस
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Credits: Instagram)

रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी हाई वोल्टेज पर्सनालिटी के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में रणवीर ने एक इवेंट अटेंड किया जहां वो अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए. ऐसे में यहां उनका एनर्जी लेवल भी हमेशा की तरह शानदार था. इस इवेंट में स्टेज पर मौजूद रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ एक सॉन्ग ‘खलीबली’ पर डांस करके सभी को खुश कर दिया.

रणवीर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें देखा गया कि वो दीपिका के साथ बेहद ही मजेदार स्टाइल में डांस कर रहे हैं. वीडियो देखने में ही इतना खूबसुरत है कि सोशल मीडिया पर अब तक इसे 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

What in the Habibi is going on here?! 😂 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

स्टाइल स्टेटमेंट की अगर बात करें तो रणवीर यहां आकर्षक सूट-बूट में नजर आए तो वहीं दीपिका यहां फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बता दें कि फिल्म ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए थे. वहीं दीपिका इस फिल्म में रानी ‘पद्मावती’ की मुख्य भूमिका में नजर आईं. फिल्म में इनके काम को लेकर इनकी काफी सराहना की गई.

बात करें पर्सनल लाइफ की तो रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर बीते काफी समय से मीडिया में कयास लगाया जा रहा है कि ये जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).