ऋषि कपूर को हुआ कैंसर ? भाई रणधीर कपूर ने बताई सच्चाई
कुछ देर पहले ऐसी खबर सामने आई कि अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है. अब ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इस खबर की सच्चाई के बारे में बताया है
कुछ देर पहले ऐसी खबर सामने आई कि अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है. bollywoodbubble.com ने अपनी एक खबर में खुलासा किया था कि ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी हुई है और उनका कैंसर थर्ड स्टेज पर पहुंच चुका है. अब ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इस खबर की सच्चाई के बारे में बताया है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि, "ऋषि कपूर की सेहत ठीक है. गुरुवार को उनके टेस्ट शुरू होंगे. जब तक टेस्ट पूरे नहीं हो जातें, तब तक हम नहीं कह सकते हैं कि उन्हें कौन सी बीमारी हुई है?"
उन्होंने यह भी कहा कि, " इन खबरों का मैं खंडन करता हूं. अभी तक कोई भी टेस्ट नहीं हुआ है. न्यूयॉर्क के टाइम के अनुसार गुरुवार को उनके टेस्ट किए जाएंगे. हमारा बुरा वक्त चल रहा है. हाल ही में हमारी माताजी (कृष्णा राज कपूर) का देहांत हुआ है और इस तरह की खबरों का सामना बहुत ही बुरा है."
बता दें कि ऋषि कपूर ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर बताया था कि वह मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, " हैलो! मैं एक मेडिकल ट्रीटमेंट करवाने के लिए अमेरिका जा रहा हूं और इसलिए अपने काम से थोड़े दिन की छुट्टी ले रहा हूं. मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि वे बिलकुल भी चिंता न करें. फिल्मों में काम करते हुए मुझे 45 से भी ज्यादा साल हो चुके हैं.आपके प्यार के साथ मैं जलद ही वापिस लौटूंगा"
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

