रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट को नहीं दिया फिल्म 'मुल्क' की स्क्रीनिंग का न्योता
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिंक अप्स की खबरें आये दिन चर्चा में रहती है. मुंबई में ही रहने के बावजूद आलिया इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर नहीं पहुंची. पापा ऋषि कपूर ने उन्हें इसके लिए इनवाइट ही नहीं किया होगा. या फिर ये कहें कि आलिया इस फिल्म को रणबीर कपूर के साथ ही देखना चाहती हैं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिंक अप्स की खबरें आये दिन चर्चा में रहती है. सांवरिया रणबीर ने भी पहली बार अपने प्यार का जिक्र एक मीडिया इंटरव्यू मेंकिया था. तो वहीं आलिया ने भी एक चैट शो में रणबीर के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की थी. इस कपल को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है. इतना ही नहीं, रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने भी आलिया को 'संजू ' फिल्म के दौरान अपने घर डिनर पर इनवाइट किया था. आप को बता दें कि रणबीर भी 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले आलिया के घर उनके पापा महेश भट्ट को मिलने पहुंचे थे.
गुरुवार की शाम को मुंबई में ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'मुल्क' की स्क्रीनिंग रखी गयी थी. यहां फिल्म की पूरी स्टार न सिर्फ आई बल्कि मीडिया के लिए पोज भी किया.इसी के साथ सभी को इस बात की उम्मीद थी कि इस इवेंट पर आलिया भी मौजूद होंगी और साथ ही रणबीर की जगह ऋषि कपूर के लिए उनकी इस फिल्म को प्रमोट करेंगी. लेकिन मुंबई में ही रहने के बावजूद आलिया इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर नहीं पहुंची.
अब आलिया के इस स्क्रीनिंग को अटेंड न करने के पीछे ये वजह भी बताई जा रही है कि हो सकता है पापा ऋषि कपूर ने उन्हें इसके लिए इनवाइट ही नहीं किया होगा. या फिर ये कहें कि आलिया इस फिल्म को रणबीर कपूर के साथ ही देखना चाहती हैं. खैर अब सच्चाई क्या है ये तो आलिया ही बेहतर जानती हैं.
रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन के साथ नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

