राखी सावंत का हॉट योगा Video देखकर छूट जाएंगे आपके पसीने
आज विश्वभर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राखी सावंत ने अपने योग का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. राखी के इस वीडियो में योग के साथ हॉटनेस का भी तड़का देखने को मिल रहा है.
आज विश्वभर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स इस अवसर पर काफी उत्साहित दिखें और उन्होंने योग करते हुए अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए. ऐसे में अभिनेत्री राखी सावंत भी पीछे कैसे रहती, उन्होंने भी अपने योग का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. राखी के इस वीडियो में योग के साथ हॉटनेस का भी तड़का देखने को मिल रहा है. फैन्स राखी के इस बोल्ड अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आप भी उनके कायल हो जाएंगे.
वीडियो देख साफ पता लगा रहा है कि राखी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा भी लेती हैं. वीडियोज के अलावा राखी ने योग करते हुए अपनी कई तस्वीरें भी अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
राखी के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी योग दिवस के अवसर पर अपने योग का वीडियो खुद के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया.
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने पहले भी कई बार अपने फैन्स को योग के जरिए फिट रहने की नसीहत दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

