बॉलीवुड

4 नए कलाकारों को लॉन्च करेगी 'हम चार', राजश्री प्रोडक्शंस ने संभाली प्रोडक्शन की कमान

बॉलीवुड में अपनी अगली फिल्म 'हम चार - फ्रेंड्स भी फैमिली है' के साथ चार नए चेहरे लॉन्च करेगी

4 नए कलाकारों को लॉन्च करेगी 'हम चार', राजश्री प्रोडक्शंस ने संभाली प्रोडक्शन की कमान
(Photo Credits: File Photo)

बॉलीवुड में अपनी अगली फिल्म 'हम चार - फ्रेंड्स भी फैमिली है' के साथ चार नए चेहरे लॉन्च करेगी. एक ट्विटर पोस्ट में बुधवार को एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें फिल्म के चार किरदारों को अपने चेहरे छिपाए हुए दिखाया गया है. इसके बाद जारी हुए पोस्टरों में उनका चेहरा साफ तौर पर दिखाया गया है.

अभिषेक दीक्षित द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रीत कामानी, अंशुमन मल्होत्रा, सिमरन शर्मा और तुषार पांडे जैसे नए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म 2019 की शुरुआत में रिलीज होगी. यह राजश्री बैनर की 58वीं फिल्म होगी. इसमें आज की दुनिया को दिखाया जाएगा, जहां संयुक्त परिवार नहीं हैं, वहीं दोस्त भी एक परिवार की तरह हैं.

निर्माता सूरज बड़जात्या ने कहा, "जब भी राजश्री अपने दरवाजे खोलता है, तो यह कई नवांगतुकों का घर बन जाता है. हमें गर्व है कि हम कई कलाकारों, निर्देशकों, संगीतकारों, गायकों और तकनीशियनों के लिए पहला मंच रहे हैं."

उन्होंने कहा, सिल्वर स्क्रिन पर मुख्य भूमिकाओं में नए चेहरों को पेश करने में गर्व महसूस करते हैं. अभिषेक दीक्षित ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में ही तय कर लिया था कि वह फिल्म में नए चेहरों को कास्ट करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).