बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस देखकर लोग उड़ा रहे हैं खिल्ली, पूछा- इन्होंने RSS जॉइन किया है क्या?

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में खाकी कलर की शॉर्ट पैन्ट्स और ब्लैक टॉप पहने हुए नजर आईं थी. इस फोटो को देखने के बाद लोग अब सवाल कर रहे हैं कि उनका ये कोस्ट्यूम आरएसएस के यूनिफार्म से काफी मिलता-जुलता है, क्या उन्होंने वाकई में आरएसएस जॉइन कर लिया है क्या? इस बात को लेकर प्रियंका को खूब ट्रोल किया जा रहा है

प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस देखकर लोग उड़ा रहे हैं खिल्ली, पूछा- इन्होंने RSS जॉइन किया है क्या?
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं. देश और विदेश में अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रियंका अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी काफी मशहूर हैं. कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब प्रियंका को अपने फैशन के चलते ट्रोल्स (trolls) का शिकार होना पड़ा है. हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ.

प्रियंका न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ आउटडोर लोकेशन पर नजर आईं जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल (viral) होने लगी. तस्वीरों में प्रियंका खाकी रंग की शॉर्ट पैन्ट्स और ब्लैक टॉप में नजर आईं.

अब हुआ ये कि सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो को देखने के बाद लोग उनके ड्रेस की तुलना आरएसएस (RSS) की यूनिफार्म से करने लगे. लोग पूछने लगे कि कहीं प्रियंका ने आरएसएस तो जॉइन नहीं कर लिया है?

इस तरह के सवालों को लेकर प्रियंका पर कई सारे मीम्स बनाए गए और उन्हें ट्रोल किया गया.

बात करें राजनीति से जुड़ने की तो प्रियांका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसी दिन भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहेंगी. इतना ही नहीं, वो अपने पति निक को भी चुनावी मैदान में उतारना चाहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).