बॉलीवुड

Gossip: प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे एक्स-बॉयफ्रेंड हर्मन बावेजा, किया ये काम !

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तीसरी वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में गुरुवार को आयोजित की गई थी

Gossip: प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे एक्स-बॉयफ्रेंड हर्मन बावेजा, किया ये काम !
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Yogen Shah)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की वेडिंग रिसेप्शन 20 दिसंबर, गुरुवार की शाम को मुंबई के ताज होटल (Taj Hotel) में आयोजित की गई थी. प्रियंका और निक ने 2 और 3 तारीख को जोधपुर (Jodhpur) के उमेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan) में पहले क्रिस्चियन और फिर हिंदू रिती रिवाज से शादी की. बीती रात को मुंबई में आयोजित किए गए रिसेप्शन पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े कलाकार पहुंचे.

अब हैरानी की बात ये है कि यहां प्रियंका के करीबी दोस्तों के साथ ही उनके एक्स-बॉयफ्रेंड हर्मन बावेजा (Harman Baweja) भी नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

Classy #priyankachopra #nickjonas #wedding #receptiondress

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

मीडिया में आई तस्वीरों में देखा गया कि हर्मन यहां रेड कारपेट पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने प्रेमपूर्वक मीडिया के लिए पोज किया और इसके बाद वो रिसेप्शन पार्टी को तरफ चल पड़े. आपको बता दें कि प्रियंका और हर्मन ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' (Love Story 2050) में एक साथ काम किया था. इसी दौरान फिल्म के सेट पर इनके रिलेशनशिप की खबर मीडिया में तेज होने लगी. हालांकि उनकी प्रेम कहानी ज्यादा दिन तक नहीं चली.अब हर्मन ने एक अच्छे दोस्त की तरह प्रियंका की रिसेप्शन पार्टी को न सिर्फ अटेंड किया बल्कि उन्हें उन्हें शादी की बधाई भी दी.

गौरतलब है कि जोधपुर में शादी समारोह के बाद दिल्ली में स्पेशल रिसेप्शन सेरेमनी आयोजित की गई. इसके बाद 19 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखकर प्रियंका और निक मीडिया से मुखातिब हुए. इसके बाद 20 दिसंबर को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए स्पेशल पार्टी का आयोजन किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).