बॉलीवुड

FIRST LOOK: ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन में प्रियंका-निक होंगे पहले मेहमान?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि करण जौहर के इस शो पर वो पहले मेहमान के तौर पर नजर आ सकते हैं

FIRST LOOK: ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन में प्रियंका-निक होंगे पहले मेहमान?
करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर ने अपने पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अगले सीजन की घोषणा कर दी है. करण ने शनिवार को ट्विटर पर शो के सेट्स से कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर करके लिखा, “समय आ गया है कि अब हम उठ जाए और इसकी महक लें...जल्द आ रहा है.”

इसके बाद करण ने अपने दूसरे ट्वीट में करण ने एक फोटो शेयर किया जिसमें वो हाथ में अपने इस शो का कॉफी कप पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ करण ने इसे कैप्शन दिया, “ये रहा...’कॉफी विद करण’, 21 अक्टूबर, रविवार रात 9 बजे से प्रसारित हो रहा है.”

करण जौहर के इस शो पर अब तक हमने कई सारे सेलिब्रिटीज को अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से सुनाते पर देखा. अब कयास लगाया जा रहा है कि इस शो पर करण के साथ बातचीत करने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहले मेहमान के तौर पर आ सकते हैं. बीते 18 अगस्त को बॉलीवुड की इस देसी गर्ल ने हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस से सगाई की. तभी से ही ये दोनों मीडिया में छा गए हैं.

हालांकि करण ने अपने इस शो की घोषणा कर दी है लेकिन इस शो के पहले गेस्ट्स को लेकर अभी कोई भी जानकारी रिवील नहीं की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2018 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).