शादी की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा का यह हॉट वीडियो हुआ वायरल
आजकल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि सितम्बर के महीने में ये दोनों शादी कर सकते हैं. इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है
आजकल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि सितम्बर के महीने में ये दोनों शादी कर सकते हैं. इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनके शो 'क्वांटिको' का है. इस वीडियो में प्रियंका अपने कोस्टार एलन पॉवेल को किस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ इस सीन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैन्स प्रियंका के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को 'क्वांटिको' सीजन 3 के एपिसोड 12 का बताया जा रहा है.
प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ने इस दृश्य के वीडियो और तस्वीरों को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है.
आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका फिल्म 'भारत' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थी. अचानक उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापिस लेकर सबको लेकर हैरान कर दिया था. माना जा रहा है कि अपनी शादी की वजह से प्रियंका ने यह निर्णय लिया है. अब प्रियंका के पास इस वक्त सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म है. इस फिल्म का नाम है 'द स्काई इज पिंक'. शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

