बॉलीवुड

Video: इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा डांस, कायल हुए निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा जहां डांस फ्लोर पर एंजॉय करती दिखीं वहीं निक जोनस उनके इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करते दिखे

Video: इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा डांस, कायल हुए निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की दिस गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के निक जोनस को अपना दिल दे दिया है. बीते शनिवार को प्रियंका ने अपने परिवार के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी आयोजित कर निक से सगाई कर ली. इस सगाई समारोह में उनके साथ उनकी बहन परिणीती चोपड़ा भी थी. साथ ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी उन्हें बधाई देने पहुंची. सगाई के बाद शाम को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड पार्टी रखी गई है जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार नजर आए.

इस पार्टी से प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो वीजे अनुषा के साथ डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं. हाथों में जाम लिए प्रियंका अपने इस खुशीभरे पल का भरपूर आनंद लेती नजर आईं.

वहीं उनके मंगेतर निक जोनस इस पल का वीडियो बनाते दिखे. आपको बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका और निक को आशीर्वाद देने संजय लीला भंसाली, मुस्ताक शेख, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आलिया भट्ट समेत अन्य कई नामचीन हस्तियां पहुंची.

ये भी पढ़ें: Inside Pics: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की इंगेजमेंट पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा

प्रियंका ने अपनी सगाई के बाद खुद इस बारे में औपचारिक घोषणा करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर निक के साथ फोटोज पोस्ट किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2018 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).