बॉलीवुड

एक्ट्रेस गुल पनाग के बेटे ने मैगजीन कवर पेज पर पहचाना प्रधानमंत्री मोदी को, वीडियो देख पीएम ने ऐसे कहा शुकिया

गुल पनाग ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे निहाल के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में गुल अपने बेटे से मैगजीन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाकर उसे पहचानने के लिए कहती है तो वहीं उनका बेटा उन्हें पहचानते हुए कहता है मोदी जी.

एक्ट्रेस गुल पनाग के बेटे ने मैगजीन कवर पेज पर पहचाना प्रधानमंत्री मोदी को, वीडियो देख पीएम ने ऐसे कहा शुकिया
गुल पनाग और पीएम मोदी (Photo Credits: Instagram, Wikimedia Commons)

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) आज फिल्मों में भले ही बेहद कम नजर आ रही हो लेकिन वो बहुमुखी प्रतिभा की धनी है इसमें कोई दो राय नहीं है. वो एक्टिंग और फिटनेस आइकॉन होने के साथ ही शानदार बाइकर और पाइलट भी हैं. गुल पनाग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाक हो रखती हैं. ऐसे में अब गुल पनाग ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे निहाल के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसे देखने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) भी जवाब देने से खुद जो रोक नहीं पाए.

दरअसल गुल पनाग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने नन्हे से बेटे के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में गुल अपने बेटे से मैगजीन और न्यूजपेपर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाकर उसे पहचानने के लिए कहती है तो वहीं उनका बेटा उन्हें पहचानते हुए कहता है मोदी जी.

इस वीडियो को देख अब पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर रिप्लाई किया और दिल छू लेने वाली बात लिखी. पीएम ने लिखा- बेहद ही प्यारा, युवा निहाल को मेरा आशीर्वाद. वो जो भी करना चाहता है, उसके लिए उसे बहुत शुभकामनाएं. मुझे भरोसा है कि उसे आप के रूप में एक अद्भुत गुरु और मार्गदर्शक मिलेगा.

आपको बता दे कि गुल ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था. उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था. अपने अब तक के फिल्मी करियर में गुल ने 'डोर', 'धूप', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' और 'अब तक छप्पन 2' जैसी फिल्मों में काम किया है. वह 2014 के आम चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार भी थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).