कनाडा में हुए हमले के बाद भारत लौटे पंजाबी पॉप गायक गुरु रंधावा, चेहरे पर साफ दिख रहे हैं घाव के निशान

पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा अब भारत वापस लौट आए हैं. कनाडा के वैंकूवर में कंसर्ट के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया. जिसमें गुरु रंधावा के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई थी.

गुरु रंधावा (Image Credit: Instagram)

हाल ही पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ कनाडा (Canada) के वैंकूवर (Vancouver) में कंसर्ट (Concert) के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया. जिसमें गुरु रंधावा के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई. गुरु की दाई आंख के उपर चार टांके लगे हैं. देश लौटने के बाद गुरु रंधावा की तस्वीर अब सामने आई हैं. जिसमें उनके चेहरे पर लगी इस चोट के निशान को साफ तौर पर देखा जा सकता हैं. इस तस्वीर को खुद गुरु रंधावा की टीम की तरफ से जारी किया गया है.

गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा है कि "चार टांके के साथ गुरु भारत लौट चुके हैं. यह घटना वैंकूवर में 28 जुलाई को तब घटी जब गुरु ने एक पंजाबी शख्स को उस वक्त मंच पर आने से मना कर दिया जब वह दर्शकों के लिए परफॉर्म कर रहे थे. वो शख्स मंच पर बार बार आने की कोशिश कर रहा था और जब उसे इसके लिए रोका गया तो उसने बैकस्टेज पर सबके साथ लड़ना शुरू कर दिया.”

पोस्ट में आगे बताया गया है कि “जब गुरु ने कार्यक्रम खत्म करके जा रहे थे, वह पंजाबी आदमी आया और हमला कर दिया जिसके बाद उनकी भौंह के ऊपर उनके माथे से खून बहने लगा. जिसके बाद वह दोबारा स्टेज पर गए और दर्शकों को यह दिखाया. वह अभी भारत में घर पर हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.”

गुरु रंधावा 'हाई रेटेड गबरू', 'सूट सूट', 'पटोला', 'बन जा तू मेरी रानी' और 'लाहौर' जैसे सुपरहिट गाने दे चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\