बॉलीवुड

पीएम मोदी बने विवेक ओबेरॉय ने भरी हुंकार, कहा- आ रहे हैं हम दुबारा

लोकसभा चुनाव चुनाव 2019 के नतीजों से पहले फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का नया पोस्टर जारी किया गया है

पीएम मोदी बने विवेक ओबेरॉय ने भरी हुंकार, कहा- आ रहे हैं हम दुबारा
पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म पोस्टर (Photo Credits: Facebook)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का नया पोस्टर आज लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के नतीजों के दिन जारी किया गया है. इस फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभा रहे विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपने शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म के नए पोस्टर में वो अपने दोनों हाथ उठाए हुए अपनी विजयी होने का एहसास करा रहे हैं.

आज लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे और ऐसे में देशभर में लोगों की निगाहें न्यूज चैनलों पर टिकी हुई हैं. इस दौरान फिल्म के मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करके लोगों के बीच रोमांच अब और भी बढ़ा दिया है.

आपको बता दें कि काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद पीएम मोदी की ये फिल्म अब 24 मई, 2019 को रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन विपक्ष ने इस फिल्म को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए इसे बीजेपी (BJP) की एक प्रोपोगंडा फिल्म बताई.

इसके बाद आयोग ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया. इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार (Omung Kumar) ने किया है. फिल्म में पीएम मोदी के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक सफर को दर्शाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).