मनोरंजन

पेड़ों की कटाई से दुखी होकर इस अभिनेता ने पेड़ से ही कर लिया विवाह

पेड़ों की कटाई से काफी दुखी होकर इस अभिनेता ने पेड़ से शादी करने का फैसला लिया.

पेड़ों की कटाई से दुखी होकर इस अभिनेता ने पेड़ से ही कर लिया विवाह
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Instagram)

वृक्षों की कटाई से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है. ऐसे में नेता से लेकर अभिनेता तक सभी लोग इस विषय के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक पेड़ से ही शादी कर ली है.  यहां पर हम पेरू के अभिनेता रिचर्ड टोरेस की बात कर रहे हैं. दरअसल, रिचर्ड पेड़ों की कटाई से काफी दुखी थे और इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया है. खबरों की माने तो डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में पेड़ों की काफी तेजी से कटाई हो रही है और इसलिए रिचर्ड इस मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते थे. ऐसा करने के लिए उन्होंने एक पेड़ से विवाह करने का निर्णय लिया. सियूडैड कलोनियल में रिचर्ड ने यह शादी की. पहले रिचर्ड ने उस पेड़ पर एक रिंग रखी. फिर वहां मौजूद एक शख्स को बताया कि उन्हें इस पेड़ के साथ शादी करना मंजूर है.

रिचर्ड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, " 17 वीं शादी करने के लिए इस वक्त हम सैंटो डोमिंगो आएं है. यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक हम इस तरह के 100 और कार्यक्रम का आयोजन कर गिनीज रिकॉर्ड नहीं बना लेते."

रिचर्ड के अलावा वहां पर एक डोमिनिकन कलाकार भी मौजूद थे. वह ब्राइड्समेड की भूमिका में नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).