मनोरंजन

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है यह मजेदार वीडियो

फैन्स भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की गायकी को बेहद पसंद करते हैं. गायकी के अलावा दोनों की एक्टिंग भी दर्शकों को काफी अच्छी लगती है

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है यह मजेदार वीडियो
पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Photo Credits: Youtube)

फैन्स भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की गायकी को बेहद पसंद करते हैं. गायकी के अलावा दोनों की एक्टिंग भी दर्शकों को काफी अच्छी लगती है. इन दिनों इस जोड़ी का एक गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस गीत का नाम 'म हूं जवान बानी...तु हूं जवान...मजा लूटो' है. यह गाना फैन्स की जुबान पर चढ़ गया है. अभी तक यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में अक्षरा और पवन मजेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

पवन और अक्षरा दोनों ने वीडियो में नीले रंग के कपड़े पहन रखे हैं. दोनों की जोड़ी इस गाने में खूब धमाल मचा रही है. दोनों अपने डांस को खूब एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं. आप भी एक नजर डालिए इस मजेदार वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिया दिवाली पर खास तोहफा, छठ गीत 'माई रोअत होइहें' रिलीज, 21 लाख बार देखा गया VIDEO

आपको बता दें कि पवन सिंह ने नए साल के अवसर पर भी फैन्स को एक शानदार तोहफा दिया था. फैन्स को उनका गाना '...रात भर रखियो नेट ऑन हो..वीडियो कॉल करब जान हो...स्वीट हार्ट गिफ्ट नयका साल में...चुम्मा दे दिहो...दहिना गाल में....' काफी अच्छा लगा था. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2019 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).