दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक आवास की खरीदारी के लिए इनके मालिकों से बातचीत जारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की सरकार वहां स्थित मशहूर बॉलीवुड कलाकार दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक आवास को खरीदने के लिए इन संपत्तियों के मालिकों से दाम को लेकर बातचीत कर रहे हैं ताकि दोनों ऐतिहासिक इमारतों को स्मारक में तब्दील किया जा सके.

दिलीप कुमार (Image Credit: Facebook)

पेशावर, 31 जनवरी : पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा की सरकार वहां स्थित मशहूर बॉलीवुड कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor) के पैतृक आवास को खरीदने के लिए इन संपत्तियों के मालिकों से दाम को लेकर बातचीत कर रहे हैं ताकि दोनों ऐतिहासिक इमारतों को स्मारक में तब्दील किया जा सके. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक (सूचना) कामरान बंगश ने लाहौर में संवाददाताओं से बाचतीत के दौरान कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रांतीय सरकार दोनों इमारतों के मालिकों से खरीदारी संबंधी बातचीत जल्द पूरी कर लेगी, जिन्हें पहले ही राष्ट्रीय धरोहर इमारत घोषित किया जा चुका है.

प्रांतीय सरकार ने इस महीने की शुरुआत में दोनों अभिनेताओं की पैतृक हवेलियों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी. यह दोनों इमारतें शहर के बीचों-बीच स्थित हैं. यह भी पढ़ें : Pakistan: पाकिस्तान में 126 साल पुराने मंदिर को मरम्मत के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला गया

दिलीप कुमार के पैतृक आवास की कीमत 80.56 लाख रुपये जबकि राज कपूर के आवास की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये तय की गई थी. हालांकि, इन इमारतों के मालिकों ने इन कीमतों को बेहद कम करार देते हुए कहा था कि प्रमुख स्थान पर स्थित इन संपत्तियों की कीमत बेहद कम आंकी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\