प्रियंका चोपड़ा को UNICEF की सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग को लेकर ऑनलाइन मुहिम
26 फरवरी को अभिनेत्री ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर लड़ाकू विमानों से हमला करने पर वायुसेना को बधाई दी थी।
पाकिस्तान (Pakistan) में नियंत्रण रेखा के पार हमला करने को लेकर वायुसेना को बधाई देने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को यूनीसेफ (UNICEF) की सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग करते हुए वहां ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ है.
26 फरवरी को अभिनेत्री ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट (Balakot) में जैश ए मोहम्मद (Jaish-E-Mohammed) के आतंकवादी शिविर पर लड़ाकू विमानों से हमला करने पर वायुसेना को बधाई दी थी.
चोपड़ा ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद, भारतीय सशस्त्र बल . ’’ऑनलाइन मंच आवाज पर इस आवेदन में अभिनेत्री को उनके पद से हटाने की मांग की गयी है क्योंकि वह ‘तटस्थ’ नहीं रह पायीं.
Jai Hind #IndianArmedForces 🇮🇳 🙏🏽
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 26, 2019
उसमें लिखा है, ‘‘दो परमाणु ताकतों के बीच लड़ाई से बस विध्वंस और मौतें हो सकती हैं. यूनीसेफ की सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका से तटस्थ और शांत रहने की उम्मीद थीं लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस जाने पर उसके पक्ष में किये गये ट्वीट से स्पष्ट है कि उनका रुख बदल गया. वह इस पदवी की हकदार नहीं रहीं.’’
चोपड़ा को 2016 में यूनीसेफ की सद्भावना दूत नियुक्त किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 08:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

