सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 'दिलबर दिलबर' गर्ल नोरा फतेही के #Kikichallenge का Video
इन दिनों हर किसी पर #Kikichallenge का खुमार चढ़ा हुआ है. बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर चुके हैं. अब अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी इस चैलेंज का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है
इन दिनों हर किसी पर #Kikichallenge का खुमार चढ़ा हुआ है. बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर चुके हैं. अब अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी इस चैलेंज का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं. दोनों को इस वीडियो में डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में नोरा काफी अलग अंदाज में नजर आ रही है. अक्सर हमने नोरा को वेस्टर्न लुक में देखा है पर इस बार नोरा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई. नोरा ने एक साड़ी पहन रखी है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.
वीडियो को शेयर करते वक्त नोरा ने लिखा कि, "Kikichallenge देसी स्टाइल. एंडिंग का इंतजार करें."
इससे पहले भी करिश्मा शर्मा और निया शर्मा जैसी एक्ट्रेस्स के #Kikichallenge के वीडियोज काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं.
आपको बता दें कि आजकल नोरा अपने सॉन्ग 'दिलबर दिलबर' के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस गाने के वीडियो में लोगों को उनका हॉट अंदाज काफी पसंद आ रहा है. साथ ही उनके बेली डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है. यह गाना फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और आयशा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

