भारतीय कोच रवि शास्त्री के साथ अफेयर की खबरों पर निम्रत कौर ने तोड़ी चुप्पी
निम्रत कौर ने इस विषय पर अपना बयान देते हुए रवि शास्त्री के साथ अपने अफेयर की खबरों को....
अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने संबंधों को लेकर उड़ रहीं सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके बारे में हर खबर, कहानी हानिकारक हो सकती है. खबरों के मुताबिक, निम्रत और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री दो साल से एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं.
अफवाहों का पर्दाफाश करते हुए निम्रत ने बिना किसी का नाम लिए सोमवार को कहा, "सच्चाई : मुझे एक रूट केनाल की आवश्यकता हो सकती है. कहानी : आज मैंने बाकी सब चीजों के बारे में पढ़ा. अधिक सच्चाई : मनगढ़ंत कहानी अधिक हानिकारक हो सकती है, सोमवार की उदासी बरकरार और मुझे आइसक्रीम पसंद. आगे तनावमुक्त अच्छे दिन."
Fact: I may need a root canal. Fiction: Everything else I read about me today. More facts: Fiction can be more hurtful, monday blues exist and I love ice cream. Here’s to trash free happy days ahead✌🏼✨
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) September 3, 2018
ये भी पढ़ें: निमरत कौर नहीं बल्कि इस अभिनेत्री के साथ शादी करने वाले थे रवि शास्त्री
इसके अलावा रवि शास्त्री ने भी निम्रत के साथ अपने अफेयर की खबरों को गलत ठहराया है. उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए इन खबरों की निंदा की थी.
निम्रत इससे पहले अल्ट बालाजी की वेब श्रृंखला 'द टेस्ट केस' पर काम कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

