Confirmed: प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया, पति अंगद बेदी संग सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर
नेहा धूपिया को लेकर बीते काफी समय ये कयास लगाया जा रहा था कि वो गर्भवती हैं जिसके बाद अब ये खबर सच साबित हुई है
नेहा धूपिया ने आखिरकार इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो गर्भवती हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने पति अंगद बेदी के साथ कई सारी क्यूट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में नेहा अपना बेबी बंप फ्लौंट करती नजर आ रही हैं. फोटोज को देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और उनके सभी चाहेनेवाले सरप्राइज्ड रह गए हैं और उन्हें सभी ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं.
फोटोज को इंटरनेट पर शेयर करके नेहा ने लिखा, "हमारी एक नई शुरुआत के लिए, हम तीन. सतनाम वाहेगुरु." देखने में ये पिक्चर्स बेहद अडोरेबल है और उन्हें कई सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. गौरतलब है कि बीते काफी समय से नेहा की प्रेगनेंसी को लेकर कयास लगाया जा रहा था लेकिन हमेशा वो किसी न किसी तरह इस बात को नकारते आई हैं.
लेकिन अब आखिरकार उन्होंने अपनी इस खुशी को अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों के साथ शेयर कर दिया है. बताया जा रहा है कि नेहा और अंगद वेकेशन मनाने मालदीव गए हुए थे. खैर ये पहली बार नहीं है जब नेहा ने अपने फैंस को इस तरह से सरप्राइज किया है.
उन्होंने 10 मई, 2018 को जबी अंगद बेदी से शादी की तभी भी किसी को इस बात की खबर नहीं थी कि वो शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर चुकी हैं. अपनी वेडिंग सेरेमनी की कुछ फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर करके इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

