बॉलीवुड

नीतू कपूर ने नई बहू अनीसा मल्होत्रा का परिवार में किया स्वागत, शेयर की खूबसूरत फोटोज

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अरमान जैन की नई नवेली दुल्हन अनीसा मल्होत्रा का अपने परिवार में बेहद ही प्यारे अंदाज में स्वागत किया. नीतू ने नई बहू का स्वागत करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया.

नीतू कपूर ने नई बहू अनीसा मल्होत्रा का परिवार में किया स्वागत, शेयर की खूबसूरत फोटोज
अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा और नीतू सिंह (Photo Credits: Instagram)

Armaan Jain Wedding: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अरमान जैन (Armaan Jain) की नई नवेली दुल्हन अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) का अपने परिवार में बेहद ही प्यारे अंदाज में स्वागत किया. नीतू ने नई बहू का स्वागत करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने नवविवाहित जोड़े की एक तस्वीर साझा की और इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया, जो रविवार को आयोजित अनीसा के संगीत का है.

इस वीडियो क्लिप में अनीसा को डांस करते हुए देखा जा सकता है. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में नीतू ने लिखा, "परिवार में तुम्हारा स्वागत है अनीसा मल्होत्रा. प्यार और आशीर्वाद." ये भी पढ़ें: करीना कपूर-करिश्मा कपूर ने भाई अरमान जैन की शादी में जमकर किया डांस, देखें Inside Photos और Videos

 

View this post on Instagram

 

Welcome to the family @anissamalhotra ❤️💕💕💕💕 love and blessings 🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

अरमान और अनीसा की शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, कियारा आडवाणी, करण जौहर, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर सहित कई सितारें शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: अरमान जैन की सगाई में दिखा कपूर खानदान का रॉयल अंदाज, देखें लेटेस्ट Photos

अरमान, रीमा जैन के बेटे हैं, जो अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन हैं. अरमान और अनीसा की सगाई पिछले साल हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).