मनोरंजन

Nazim Hasan Rizvi Passed Away: बॉलीवुड निर्माता नाजिम हसन रिजवी का मुंबई में निधन

साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म 'चोरी चोरी, चुपके चुपके' के निर्माता नाजिम हसन रिजवी का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. बॉलीवुड इंडट्री के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Nazim Hasan Rizvi Passed Away: बॉलीवुड निर्माता नाजिम हसन रिजवी का मुंबई में निधन
Nazim Hasan Rizvi

मुंबई, 8 फरवरी : साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म 'चोरी चोरी, चुपके चुपके' के निर्माता नाजिम हसन रिजवी (Nazim Hasan Rizvi) का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. बॉलीवुड इंडट्री के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक करीबी सहयोगी ने कहा कि अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में कुछ अज्ञात बीमारियों के लिए नाजिम हसन रिजवी को भर्ती कराया गया था.

रिजवी ने सोमवार देर रात इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. आगे कहा कि अनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक स्थान पर ले जाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Chhorii 2: Nushrratt Bharuccha का फिल्म ‘छोरी 2’ से इंटेंस लुक आया सामने, जल्द सामने आएगा फिल्म का ट्रेलर (View Pics)

रिजवी ने मजबूर लड़की (1991), आपतकल (1993), अंगारवादी (1998), अंडरट्रायल (2007), चोरी-चोरी, चुपके-चुपके (2001), हैलो, हम लल्लन बोल रहे हैं (2010) अन्य जैसी फिल्में बनाईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).