तनुश्री दत्ता पर बौखलाए नाना पाटेकर उनके खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने उन्हें फटकार लगाई थी
अभिनेता नाना पाटेकर ने गुरुवार को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. तनुश्री द्वारा एक दशक बाद इस सप्ताह फिर से लगाए गए आरोपों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए नाना ने 'मिरर नाउ' से कहा, "आप मुझे बताइए कि एक व्यक्ति के कुछ कहने पर मैं क्या कर सकता हूं? यौन उत्पीड़न से क्या मतलब है?"
तनुश्री ने 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना के खिलाफ पहली बार आरोप लगाए थे और हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार में फिर से नाना पर आरोप लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: क्या तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर विवाद पर बात करने से घबरा रहे हैं अमिताभ बच्चन? जानें
नाना ने मिरर नाउ से कहा, "हम सेट पर थे और उस वक्त 200 लोग हमारे सामने बैठे हुए थे. मैं क्या कह सकता हूं?"
क्या वह कोई कानूनी कदम उठाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं देखूंगा कि कानूनी तौर पर क्या हो सकता है. देखते हैं. आपके (मीडिया के) साथ बात करना भी गलत/अनुचित होगा क्योंकि आप कुछ भी छाप सकते हैं."
ये भी पढ़ें: गणेश आचार्य पर भड़की तनुश्री दत्ता, कहा – ये नाना पाटेकर की काले करतूतों का साथीदार है
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता का एक अलग चेहरा होने के आरोप के सवाल पर नाना ने कहा, "लोग कुछ भी कह सकते हैं. मैं अपनी जिंदगी में वो काम करना जारी रखूंगा, जो मैं करता रहा हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

