मनोरंजन

तनुश्री दत्ता को जवाब देने के लिए नाना पाटेकर जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब दूंगा

नाना पाटेकर इस वक्त फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के लिए जैसलमेर में मौजूद है. इसी बीच तनुश्री दत्ता ने उन पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं.

तनुश्री दत्ता को जवाब देने के लिए नाना पाटेकर जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब दूंगा
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता (Photo Credits: Facebook)

नाना पाटेकर इस वक्त फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के लिए जैसलमेर में मौजूद है. इसी बीच तनुश्री दत्ता ने उन पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं. इस खबर ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. कई बॉलीवुड सेलेब्स इस मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अब नवभारत टाइम्स से बात करते हुए नाना पाटेकर ने कहा है कि, "अभी मैं जैसलमेर में फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहा हूं. जैसे ही मैं 7 या 8 अक्टूबर को मुंबई वापिस आऊंगा तब मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. मैं कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब दूंगा. तब आप मुझसे इस विषय पर कुछ भी पूछ सकते हैं. मुझे कुछ भी छिपाने की आवश्यकता नहीं है. यह आप पर है कि आप किस बात पर भरोसा करना चाहते हैं."

नाना पाटेकर ने यह भी कहा कि, " आपको क्या लगता है कि मैं इतना घटिया आदमी हूं? क्या लोगों को मेरे बारे में नहीं पता है. मैं नही चाहता कि लोग मेरे अच्छे व्यवहार को मान्यता दें. मैं फिल्मों में ज्यादा डांस नहीं करता तो मैं किसी को अश्लील स्टेप करने के लिए क्यों कहूंगा." नाना का कहना है कि तनुश्री झूठ बोल रही हैं और वह यह केस कोर्ट में ला सकते हैं. जब वह मुंबई लौटेंगे, तब हर सवाल का जवाब देंगे."

फैन्स भी नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों से दंग रह गए हैं. वैसे नाना पाटेकर की छवि काफी साफ है. इसलिए फैन्स इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).