मनोरंजन

बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने किया यह बड़ा खुलासा

अक्सर मीरा से यह पूछा जाता है कि वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू कब करेंगी. हमेशा मीरा इस सवाल को इग्नोर करती हैं पर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मीरा ने इस सवाल का जवाब दिया

बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने किया यह बड़ा खुलासा
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credits : Instagram)

एक स्टार न होने के बावजूद भी शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. अक्सर उनसे यह पूछा जाता है कि वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू कब करेंगी. हमेशा मीरा इस सवाल को इग्नोर करती हैं पर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मीरा ने इस सवाल का जवाब दिया. मीरा ने बताया कि उन्हें इस वक्त फिल्मों में काम करने में कोई रूचि नहीं हैं. हाल ही में मीरा ने एक ब्रैंड के लिए विज्ञापन में भी काम किया था. इस ऐड के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. इस इंटरव्यू में मीरा ने अपने पहले ऐड के बारे में भी बातचीत की.

मीरा ने कहा कि, "मैंने उस ब्रैंड के स्पेशल कैंपेन की वजह से उस विज्ञापन में काम किया. यह कैंपेन मेरे लिए बहुत खास है. मैं 2 बार प्रेग्नेंट हो चुकी हूं. मुझे अंदाजा है कि एक मां क्या फील करती हैं."

वहीं मीरा के पति शाहिद कपूर की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन्स में बीजी है. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में हैं. श्री नारायण सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. श्री नारायण सिंह इससे पहले फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का भी निर्देशन कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).