Shocking: सलमान खान से शादी करने के लिए घर से भागी दिव्यांग लड़की
वो लड़की सलमान खान से मिलने की जिद्द करने लगी लेकिन उन्हें अपार्टमेंट के बाहर ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक दिया गया
सलमान खान ने भले ही शादी न की हो लेकिन देश और दुनियाभर में उनकी कई सारी फीमेल फैंस हैं जो उन्हें बेतहाशा चाहती हैं और उनसे शादी भी करना चाहती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां बताया गया कि देहरादून (उत्तराखंड) की रहनेवाली एक लड़की अपने घर से भागकर मुंबई बस इसलिए आ गई क्योंकि उसे सलमान से शादी करनी थी. जानकारी है कि लड़की मानसिक रोगी है और इससे पहले भी कई दफा घर से भाग चुकी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, कुसुम नामकी लड़की सलमान से मिलने मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपार्टमेंट (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के गेट पर पहुंची. वहां उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया और अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. इसके बाद शिवडी पुलिस को इस लड़की के बारे में सूचना दी गई. पूछताछ के दौरान कुसुम ने पुलिस को बताया कि वो सलमान से शादी करने के लिए अपने घर से भागकर आ गई हैं.
सब-इंस्पेक्टर नारायण तरकुंडे ने बताया कि कुसुम के पिता ने उन्हें जानकारी दी है कि उनकी बेटी मानसिक तौर पर बिमार है और उसका इलाज चल रहा है. इससे पहले भी वो कई दफा अपने घर से भाग चुकी हैं.
बात करें सलमान खान की तो 4 सितंबर, मंगलवार को उन्होंने अपने पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ को गोवा में मीडिया की उपस्थिति में लॉन्च किया. सलमान ने शो के लॉन्च पर जमकर डांस किया और बताया कि इस शो में भर्ती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एंटर करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

