बॉलीवुड

मनमर्जियां: ट्रेलर रिलीज से पहले देखें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल का ये लुक पोस्टर

मेकर्स ने रिवील किया फिल्म 'मनमर्जियां' से अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल का ये लुक पोस्टर

मनमर्जियां: ट्रेलर रिलीज से पहले देखें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल का ये लुक पोस्टर
'मनमर्जियां' फिल्म पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

अनुराग कश्यप की आनेवाली फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर 9 अगस्त, गुरुवार को रिलीज किया जाएगा. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले मेकर्स ने इस फिल्म से अभिषेक, तापसी और विक्की के फर्स्ट लुक पोस्टर्स शेयर किए हैं.

फैंटम फिल्म्स ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "प्यार, जूनून और कमिटमेंट'. मनमर्जियां फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है."

बताया जा रहा है कि फिल्म 'मनमर्जियां' की कहानी पंजाब में सेट की गई है. इस फिल्म में अभिषेक एक सिख व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे. ये पहली बार है जब अभिषेक किसी फिल्म में सिख की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे. इसी के साथ अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी तापसी पन्नू अब इस फिल्म के लिए अभिषेक के साथ भी काम करेंगी. विक्की भी पहली बार अभिषेक और तापसी के साथ दिखेंगे.

इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म से अभिषेक, तापसी और विक्की के कुछ लुक पोस्टर्स शेयर किए थे. इस फिल्म को कनिका ढिल्लों ने लिखा है और फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फैंटम फिल्म्स के साथ मिलकर किया है. ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).