गांधी जयंती के मौके पर सलमान खान ने फिट इंडिया और स्वच्छ भारत को लेकर सभी से की ये खास अपील
सलमान खान ने गांधी जयंती के मौके पर अपने सभी फैंस से फिट इंडिया और स्वच्छ भारत के तहत फिट रहने और स्वच्छता फ़ैलाने की अपील करते दिखाई दिए.
आज गांधी जयंती के मौके पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है. ऐसे में बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने भी अपने फैन्स को गांधी जयंती की बधाई दी है. हालांकि सलमान ने ये विश अपने ही अंदाज में किया है. सलमान ने अपने सभी फैन्स से कहा है कि वो गांधी जयंती को धूमधाम से मनाए. लेकिन इसके साथ ही वो फिटनेस पर भी ध्यान दे और गंदगी ना फैलाए.
सलमान खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गांधी जयंती के मौके पर भाई ने बोला है आपको मैसेज देने को और चुलबुल पांडे तैयार हैं। वीडियो में सलमान को सभी से ये अपील करते हुए देखा जा सकता है कि वो फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खुद को फिट रखे और साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी ना फैलाए.
#GandhiJayanti k is mauke pe, Bhai ne bola aapko message dene ko...
aur Chulbul Pandey is ready! @PMOIndia @KirenRijiju pic.twitter.com/qmL1WpflK2
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 1, 2019
दरअसल सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग 3 का प्रमोशन अभी से शुरू कर दिया हैं. इसके साथ ही सलमान ने बताया कि वो फिल्म का पूरा प्रमोशन बतौर चुलबुल पांडे के तौर पर करेंगे. इसलिए गांधी जयंती की बधाई भी सलमान ने चुलबुल पांडे के अंदाज में दी.
दबंग 3 की बात करे तो इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhu Deva) कर रहे हैं और इसका निर्माण सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान मिलकर कर रहे हैं. इसके साथ ही चार भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू में 20 दिसंबर को रिलीज होगी
'दबंग-3' में अभिनेता व फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की बेटी साई के तौर पर एक नया चेहरा लांच किया जाएगा. नवोदित अभिनेत्री साई सुपरस्टार सलमान खान के अनोखे किरदार चुलबुल पांडे के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

