‘Lock Upp’ Season 2: ‘लॉक अप 2’ में फिर आमने-सामने आएंगे एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, ‘स्प्लिट्सविला X6’ के बाद अब नेटफ्लिक्स शो में मचेगा बवाल

नए होस्ट, नया ओटीटी प्लेटफॉर्म और विवादित व चर्चित सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ 'लॉक अप: सच या सज़ा' सीजन 2 दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा, टास्क, गठबंधन और कई बड़े खुलासे लेकर आने वाला है.

Yogesh Rawat and Akanksha Chaudhary

Yogesh Rawat and Akanksha Chaudhary in Lock Upp Season 2: रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' के चर्चित एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों को आधिकारिक तौर पर 'लॉक अप: सच या सज़ा' सीजन 2 का कंटेस्टेंट बनाया गया है. नेटफ्लिक्स और शो के मेकर्स की ओर से इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. फैंस इस एक्स कपल की ऑन-स्क्रीन वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह शो 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde Viral Video: शिल्पा शिंदे ने फर्जी MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे ब्लैकमेल किया गया, परिवार को भी झेलनी पड़ी बेइज्जती

'लॉक अप 2' में फिर साथ दिखेंगे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी ने एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 के दौरान अपनी केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि शो के दौरान दोनों का रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा. धोखा देने के आरोप, तीखी बहस और रिश्ते में आई दरार ने दोनों को अलग कर दिया. शो का सबसे चर्चित पल तब आया था, जब योगेश ने आकांक्षा की जगह रुरु ठाकुर को चुना, जिसके बाद दोनों का रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया.

हालांकि मार्च 2026 में दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने स्वीकार किया था कि उनके दिल में अब भी योगेश के लिए भावनाएं हैं. ऐसे में अब दोनों का 'लॉक अप' के जेल थीम वाले शो में आमना-सामना होना दर्शकों के लिए किसी बड़े ट्विस्ट से कम नहीं माना जा रहा है. फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों अपने पुराने विवादों को पीछे छोड़ पाएंगे या फिर शो में नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

नेटफ्लिक्स ने 'लॉक अप' सीज़न 2 के कंटेस्टेंट के तौर पर योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के नाम कन्फर्म किए

योगेश और आकांक्षा की एंट्री पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

शो में दोनों की एंट्री की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इस जोड़ी को आगामी सीजन का 'रियल टीआरपी किंग और क्वीन' तक बता दिया है. फैंस का मानना है कि दोनों की पुरानी कहानी और अधूरे रिश्ते की वजह से इस सीजन में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

‘लॉक अप S2’ के ऐलान पर अकुतारा के फ़ैन्स ने ऐसे रिएक्ट किया

(Photo Credit: Instagram)

'लॉक अप: सच या सज़ा' सीजन 2 के बारे में जानें

एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स और कोलोसियम के बैनर तले बने इस शो का दूसरा सीजन इस बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. पहले सीजन को साल 2022 में कंगना रनौत ने होस्ट किया था, जबकि इस बार शो की मेजबानी रितेश देशमुख और फराह खान करेंगे.

इस सीजन में कुल 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, जिन्हें जेल जैसे माहौल में छह सप्ताह तक रहना होगा. कंटेस्टेंट्स को टास्क जीतकर जरूरी सुविधाएं और विशेष अधिकार हासिल करने होंगे. शो के नए एपिसोड 27 जून 2026 से हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे.

'लॉक अप: सच या सज़ा' सीजन 2 के अन्य चर्चित कंटेस्टेंट्स

राम कपूर

शिवांगी जोशी

पामेला सेरेना

धीरज धूपर

हर्षद चोपड़ा (रिपोर्ट्स के मुताबिक)

सुनीता आहूजा (रिपोर्ट्स के मुताबिक)

नए होस्ट, नया ओटीटी प्लेटफॉर्म और विवादित व चर्चित सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ 'लॉक अप: सच या सज़ा' सीजन 2 दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा, टास्क, गठबंधन और कई बड़े खुलासे लेकर आने वाला है.

Share Now