Aryan Khan को हिरासत में लेने वाले NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर बॉलीवुड में कर चुकी है काम, अजय देवगन के फिल्म में किया है रोल
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लेने वाले एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े की पत्नी बेहद खुबसूरत है. और अजय देवगन के साथ फिल्म गंगाजल में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है. दरअसल आर्यन खान को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया है.
रविवार को सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को ड्रग्स के आरोप हिरासत में लेने वाले NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की पत्नी अजय देवगन के साथ फिल्म गंगाजल में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है. दरअसल, आर्यन खान को एनसीबी ने मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने रविवार को मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत पर चल रही ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था. आर्यन (23) को अदालत ने बृहस्पतिवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था. इस केस के बाद एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े और उनकी पर्सनल लाइफ काफी लाइमलाइट में आ गयी है. हालाँकि समीर वानखेड़े कई हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस का खुलासा कर चुके हैं. इनकी तेज-तर्रार नजरों से बच पाना आरोपियों के लिए मुश्किल साबित होता है.
उनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो उनकी वाइफ क्रांति रेडकर बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्रीज में कुछ फिल्मो में काम कर चुकी है. और वे बड़ी ही खुबसूरत है. समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म गंगाजल में मुख्य भूमिका निभाई थी वहीँ जात्रा (2006), करार (2017), नो एंट्री पुधे धोका आहे" जैसी कईफिल्मो में भी काम कर चुकी है. अभी करेंट वर्क फ्रंट की बात करें तो क्रांति रेडकर एक इन्फ्लुएंसर और एक फैशन लाइन की मालकिन हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

