Kolkata: बिग बी के जन्मदिन पर फ्रेंड्स क्लब ने ली 83 बच्चों की सालभर की जिम्मेदारी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी से फैंस के लिए दिलों में ऐसी जगह बनाई है कि उस स्तर तक पहुंच पाना किसी और बॉलीवुड एक्टर के बस की बात नहीं है. आज उनका 83वां जन्मदिन है और उन्हें देखने के बाद उनके घर जलसा के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई.

(Photo Credits ANI)

कोलकाता, 11 अक्टूबर : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी अदाकारी से फैंस के लिए दिलों में ऐसी जगह बनाई है कि उस स्तर तक पहुंच पाना किसी और बॉलीवुड एक्टर के बस की बात नहीं है. आज उनका 83वां जन्मदिन है और उन्हें देखने के बाद उनके घर जलसा के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई. सोशल मीडिया पर हर कोई अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दे रहा है, लेकिन कोलकाता के ऑल बंगाल अमिताभ बच्चन फ्रेंड्स क्लब ने खास तरीके से एक्टर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है.

कोलकाता के ऑल बंगाल अमिताभ बच्चन फ्रेंड्स क्लब ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर खास प्रोग्राम किया. उन्होंने अमिताभ की बड़ी प्रतिमा की पहले आरती की और फिर मिठाई खिलाई. इसके बाद उनके फोटो वाला केक भी काटा. क्लब मेंबर्स ने अमिताभ बच्चन को लंच भी कराया और उनकी पुरानी फिल्मों के गानों को बजाकर डांस भी किया. इतना ही नहीं, उन्होंने क्लब के बाहर अमिताभ बच्चन के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर लिखा "अमिताभ बच्चन धाम." बिग बी के 83वें जन्मदिन पर क्लब ने रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया है. साथ ही 83 बच्चों की सालभर की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया है. इससे बड़ा तोहफा एक एक्टर के लिए और क्या ही हो सकता है. यह भी पढ़ें : एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने किया खुलासा, बताया खुद करते हैं सारे स्टंट, नहीं लेते स्टंटमैन की मदद

इससे पहले शुक्रवार रात 12 बजे भी एक्टर के घर जलसा के बाहर भारी भीड़ देखी गई थी. फैंस ने रात को घर के बाहर केक काटकर उनके जन्मदिन का जश्न मनाया. कुछ फैंस को तो उनके आइकॉनिक किरदार शहंशाह और कुली अवतार में देखा गया. सिर्फ फैंस ही नहीं, राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक उन्हें जन्मदिन विश कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित बाबूपट्टी में हुआ था. उनके पिता महान हरिवंश राय बच्चन थे और उनकी मां तेजी बच्चन कला में निपुण थीं.

एक्टर बचपन से ही पढ़ने में तेज थे, इसलिए तेजी बच्चन ने उनका एडमिशन प्राइवेट स्कूल में करा दिया. उस वक्त उनके स्कूल की फीस 15 रुपये महीना थी. अमिताभ बच्चन ने आगे की पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से ही की, जहां से उनके अंदर कला और एक्टिंग को लेकर रुचि जगी. उन्होंने पहले ही साल कॉलेज के एनुवल डे पर बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता था. अमिताभ ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली और फिर कोलकाता का रुख करते हुए वहां नौकरी के लिए चले गए. कहा जाता है कि कोलकाता से जाकर ही एक्टर ने एक्टिंग करने का फैसला किया और सीधा मुंबई की गाड़ी पकड़ी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड