बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, फैंस से कहा बचकर रहें
कियारा पहली सेलेब्स नहीं है जिनका अकाउंट हैक हुआ हो. इससे पहले भी कई सेलेब्स के अकाउंट हैक हो चुके हैं. जिनमे अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, अनुपम खेर, ऋषि कपूर, उर्वशी रौतेला और पूनम पांडे के अकाउंट हैक हो चुके हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब हैकिंग का शिकार हुई हैं. कियारा आडवाणी के ट्विटर अकाउंट को किसी ने हैक (Hack)कर लिया है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद ही फैंस को चेताया है और किसी भी तरह के उलटे सीधे लिंक से बचकर रहने को कहा है. दरअसल कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन्स को यह सूचना दी है और बताया कि उल्टे-सीधे ट्वीट और कॉन्टेंट से बचकर रहें. इसके साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट से भेजे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह दी है. फिलहाल कियारा की टीम अकाउंट को वापस पाने की कोशिश में जुटी हुई है.
वैसे कियारा पहली सेलेब्स नहीं है जिनका अकाउंट हैक हुआ हो. इससे पहले भी कई सेलेब्स (Bollywood Celebs) के अकाउंट हैक हो चुके हैं. जिनमे अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, अनुपम खेर, ऋषि कपूर, उर्वशी रौतेला और पूनम पांडे के अकाउंट हैक हो चुके हैं. कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को जानकारी दी.

आपको बता दे कि कियारा आडवाणी ने आज से ही अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में कियारा के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. कियारा ने फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी शेयर की है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक ही चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

