बॉलीवुड

Twitter Reacts: इंटरनेट पर छाया 'केदारनाथ' का टीजर, सारा अली खान ने जीता फैंस का दिल

फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर देखने के बाद फैंस सारा अली खान की वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं

Twitter Reacts: इंटरनेट पर छाया 'केदारनाथ' का टीजर, सारा अली खान ने जीता फैंस का दिल
फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान (Photo Credits: Twitter)

सारा आली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर आज इंटरनेट पर रिलीज किया गया. फिल्म के इस टीजर में एक तरफ जहां सुशांत और सारा की खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई गई है वहीं केदारनाथ में किस तरह से जल प्रलय के चलते तबाही मची थी इसका मंजर भी दिखाया गया है. फिल्म के टीजर को शेयर करने के बाद जहां मेकर्स और फिल्म के लीड एक्टर्स नर्वस थे वहीं अब ये उनके लिए बड़ी राहत भरी खबर बनकर आई है कि दर्शकों को इस फिल्म का टीजर खूब पसंद आया है.

आज के दौर में बड़ी और कमर्शियल फिल्मों में अगर कंटेंट नहीं हो तो उन्हें भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ती है. ऐसे में अब सभी को 'केदारनाथ' फिल्म का टीजर, इसकी स्टोरी लाइन और साथ ही एक्टर्स का प्रेसेंस पसंद आया है. टीजर देखने के बाद लोग खास तौर पर सारा अली खान के काम की वाह वाही कर रहे हैं.

टीजर के हर सीन में सारा का लुक काफी आकर्षक है. इसी के साथ फिल्म में ग्राफिक्स और वीएफएक्स के काम की भी सराहना की जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोग इस फिल्म के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

खैर अब दर्शकों को इस फिल्म का टीजर खूब पसंद आया है. लेकिन क्या अभिषेक कपूर की ये फिल्म वाकई फैंस का दिल जीत पाएगी? ये तो आनेवाली 7 दिसंबर को ही पता चलेगा जब ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).