बॉलीवुड

'भारत' में कैटरीना कैफ का शानदार काम उन्हें दिला सकता है राष्ट्रिय पुरस्कार: सलमान खान

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'भारत' में एक साथ नजर आएगी...

'भारत' में कैटरीना कैफ का शानदार काम उन्हें दिला सकता है राष्ट्रिय पुरस्कार: सलमान खान
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Yogen Shah)

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है. ये जोड़ी अब एक बार फिर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की फिल्म 'भारत' (Bharat) में साथ अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आएगी. 17 मई, शुक्रवार को मुंबई में इस फिल्म का नया गाना 'जिंदा' (Jinda Song) लॉन्च किया. सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर सलमान और कैटरीना मीडिया से मुखातिब हुए और उनके सवालों का जवाब भी दिया.

इसी दौरान सलमान ने फिल्म 'भारत' में कैटरीना के काम की भरपूर प्रशंसा की. फिल्म को लेकर बात करते हुए कैटरीना ने कहा, "जब मैं ये स्क्रिप्ट पढ़ रही थी तभी मुझे इसके किरदार से प्यार हो गया. मैं इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित थी. फिल्म के सेट पर हमारा सफर सुखद रहा और इसपर काम करना अतुलनीय था. ये मेरी अब तक सबसे बेस्ट फिल्म है."

कैटरीना की बातें सुनकर सलमान ने उन्हें बीच में रोकता हुए कहा, "कैटरीना को इस फिल्म के लिए राष्ट्रिय पुरस्कार (National Award) मिलेगा. मजाक अपनी जगह लेकिन इस फिल्म में वो बेहतरीन हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत की है."

आपको याद दिला दें कि फिल्म 'भारत' में पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कास्ट किया गया था. लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ ही समय पहले प्रियंका ने इससे एग्जिट ले लिया. इसके बाद सलमान ने उनकी जगह कैटरीना कैफ को इसमें रोल ऑफर किया. ये फिल्म 5 जून, 2019 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).