बॉलीवुड

करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं शिल्पा शेट्टी-रवीन टंडन, मिलकर किया सेलिब्रेट, देखें लेटेस्ट photos

देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है और ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस दिन को बेहद खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया. आज रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, पद्मिनी कोल्हापुरे समेत कई सारी अभिनेत्रियों ने मिलकर एक साथ इस त्योहार को मनाया.

करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं शिल्पा शेट्टी-रवीन टंडन, मिलकर किया सेलिब्रेट, देखें लेटेस्ट photos
शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन (Photo Credits: Yogen Shah)

Karwa Chauth 2019: करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा जोड़े के लिए बेहद खास होता है. आज के दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस फेस्टिवल को मिल-जुलकर मनाते हुए नजर आए. आज अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने मुंबई स्थित अपने घर पर करवा चौथ पार्टी का आयोजन किया जिसमें रवीना टंडन (Raveena Tandon), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), पद्मिनी कोल्हापुरे समेत अन्य अभिनेत्रियां नजर आईं.

मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि शिल्पा और रवीना दुल्हन की तरह सजी-धजी हैं.

शिल्पा शेट्टी (Photo Credits: Yogen Shah)

शिल्पा ने यहां लाल साड़ी पहनी थी तो रवीना लाल रंग की ड्रेस में दिखीं. हाथ में पूजा की थाली लिए ये दोनों काफी खूबसूरत अंदाज में यहां नजर आए.

रवीना टंडन (Photo Credits: Yogen Shah)

इन्होंने यहां मीडिया एक लिए पोज भी किया जिसके बाद ये वेन्यू की तरफ निकल पड़े. सुनीता कपूर के यहां आयोजीत इस पार्टी में इन सभी अभिनेत्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सभी का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने करवा चौथ पर जया बच्चन की फोटो शेयर करके कही ऐसी बात, फैंस भी हुए खुश

आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी ट्विटर पर जया बच्चन की फोटो शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन दिया और करवा चौथ की शुभकामनाएं दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).