नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ब्रेंडन पर एक नाबालिग लड़के से दुष्कर्म करने का आरोप है.
कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ब्रेंडन पर एक नाबालिग लड़के से दुष्कर्म करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें कंगना की एक अपकमिंग फिल्म के सेट से गिरफ्तार किया है. खार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर का कहना है कि ब्रेंडन को पोक्सो एक्ट के तहत अरेस्ट किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक 8 व्यक्ति गिरफ्तार हो चुकें हैं. जब इन्वेस्टिगेशन की गई, तब ब्रेंडन को भी इस मामले से जुड़ा हुआ पाया गया और इसलिए पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया. 3 अक्टूबर तक ब्रेंडन को पुलिस कस्टडी में ही रखा जाएगा. उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है.
खबरों की माने तो लड़के ने एक डेटिंग ऐप पर अपनी झूठी उम्र बताकर ये लिखा कि उसे पुरुषों में रूचि हैं. पुलिस ने बताया कि उसके और भी पुरुषों के साथ सेक्शुअल रिलेशन्स थे. जब लड़के की मां ने उसके कमरे में उसे एक आदमी के साथ देखा तब उन्होंने सबके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. उस लड़के ने बाद में यह स्वीकारा कि उसके कई पुरुषों के साथ सेक्शुअल रिलेशन्स थे. इसी मामले में जुलाई में एक टीचर और बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया गया था.
अगर कंगना की बात करें तो 2 अक्टूबर को उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' का टीज़र रिलीज किया जाएगा. इस बात की घोषणा आज ही गई. साथ ही फिल्म से उनका लुक भी रिलीज किया गया. यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के असवर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

