मनोरंजन

अजय देवगन पर फूटा काजोल का गुस्सा, कहा - घर में नहीं मिलेगी एंट्री

सोमवार को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर काजोल का फोन नंबर शेयर कर सबको हैरान कर दिया था

अजय देवगन पर फूटा काजोल का गुस्सा, कहा - घर में नहीं मिलेगी एंट्री
काजोल और अजय देवगन (Photo Credits : Facebook)

सोमवार को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर काजोल का फोन नंबर शेयर कर सबको हैरान कर दिया था. अजय ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, "काजोल देश में नहीं है, ऐसे में उनसे इस नंबर पर व्हाट्सऐप पर बात कर सकते हैं." इसके बाद फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. कुछ लोगों ने उस नंबर पर मैसेज तक भेजे और फिर स्क्रीनशॉट शेयर किया. बता दें कि यह सिर्फ एक प्रैंक था. अजय देवगन ने थोड़ी देर बार ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि यह महज एक मजाक था. उन्होंने लिखा कि, "फिल्म के सेट पर तो मजाक होते रहते हैं.. सोचा आप सबके साथ भी एक प्रैंक कर लूं."

अब काजोल ने अजय देवगन के इस ट्वीट का जावाब दिया है. उनके ट्वीट को देख ऐसा लग रहा है कि वह अजय से काफी गुस्सा है. काजोल ने अपने ट्वीट में लिखा कि, " लगता है कि आपके प्रैंक्स स्टूडियोज से बाहर निकल चुके हैं पर इन्हें घर में एंट्री नहीं मिलेगी."

फिल्मों की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आएंगी, जिसमें वो एक महत्वकांक्षी मां का किरदार निभा रही हैं. अजय को भी जल्द ही फिल्म 'टोटल धमाल' में देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).