बॉलीवुड

कादर खान का निधन: कनाडा में आज होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबा परिवार

कादर खान ने 81 साल की उम्र में कनाडा के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली

कादर खान का निधन: कनाडा में आज होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबा परिवार
कादर खान (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान (Kader Khan) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके बेटे सरफराज ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का निधन 31 दिसंबर, 2018 की शाम 6 बजे (कैनेडियन टाइम के अनुसार) हुआ. कादर साहब बीते काफी समय से अपनी बिगड़ती तबीयत के चलते परेशान थे.

सरफराज ने जानकारी दी है कि कादर साहब का अंतिम संस्कार (funeral) आज कनाडा में किया जाएगा. इस दुखद घड़ी में उनका पूरा परिवार वहां मौजूद है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन, कनाडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

आपको बता दें कि प्रोग्रेसिव सुपरान्यूक्लियर पाल्सी (Progressive Supranuclear Palsy)  से पीड़ित होने के चलते कादर खान को बाई पेप वेंटिलेटर (bi pap ventilator) पर रखा गया था. उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

ये भी पढ़ें: Video: कादर खान के इन डायलॉग ने समाज को दिखाया सच्चाई का आईना, भावुक कर देंगे उनकी फिल्मों के ये सीन्स

आज उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री समेत देशभर में शोक की लहर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2019 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).