मनोरंजन

VIDEO & PICS : पहली बार जाह्नवी कपूर ने रैंप पर बिखेरा जलवा, खूबसूरत अदाओं से लोगों का जीता दिल

हाल ही में जाह्नवी को Vogue मैगज़ीन के कवर पर देखा गया था. अब जाह्नवी कपूर ने रैंप पर भी अपना डेब्यू कर लिया है. शुक्रवार को मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के दौरान जाह्नवी ने रैंप वॉक की.

VIDEO & PICS : पहली बार जाह्नवी कपूर ने रैंप पर बिखेरा जलवा, खूबसूरत अदाओं से लोगों का जीता दिल
जाह्नवी कपूर (Photo Credits : Twitter)

जुलाई के महीने में रिलीज़ हुई फिल्म 'धड़क' से जाह्नवी कपूर ने अपना शानदार डेब्यू किया था. इस फिल्म ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया और जाह्नवी के अभिनय को भी काफी सराहा गया. फिर जाह्नवी को Vogue मैगज़ीन के कवर पर भी देखा गया. अब जाह्नवी कपूर ने रैंप पर भी अपना डेब्यू कर लिया है. शुक्रवार को मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के दौरान जाह्नवी ने रैंप वॉक की.फैशन शो की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं. उन्हें देख यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत की है.

जाह्नवी को रैंप वॉक करते हुए देखने के लिए उनकी बहन खुशी कपूर और उनकी कजिन बहन अंशुला कपूर भी वहां मौजूद थी. जिस कॉन्फिडेंस के साथ जाह्नवी ने रैंप वॉक की, उससे साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में की जाएगी.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी को करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारें भी अहम भूमिका निभाते हए नजर आएंगे.यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2018 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).