बोनी कपूर के जन्मदिन पर बेटी जान्हवी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- आप सबसे बेहतरीन हैं
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर संग कार्तिक आर्यन और लक्ष्य नजर आने वाले हैं.
बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर उनकी कई थ्रो बैक तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा हैं. दरअसल श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद से बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी के बीच का प्यार पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई देता है. तभी मौका चाहे जो भी हो ये सभी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए खुलकर अपना प्यार दिखाते हैं. श्रीदेवी के निधन के बाद ये दूसरा जन्मदिन है जो बोनी कपूर उनके बिना मना रहे हैं. ऐसे में जान्हवी कपूर ने बोनी को सपोर्ट करने के लिए ये स्पेशल मैसेज लिखा हैं.
जान्हवी कपूर ने बोनी कपूर संग कई पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करते लिखा कि “जन्मदिन मुबारक पापा, आप मुझसे हमेशा पूछते हैं कि ‘मुझे एनर्जी कहां से मिलती है तो आपको बता दूं कि ये एनर्जी आपसे आती हैं. हर दिन आपको अपना फेवरेट काम और भी जोश के साथ करते हुए देखना. गिरने के बाद और भी मजबूती के साथ खड़े होना, टूटने के बाद भी हम सभी को मजबूती देना जब भी हमे जरूरत है. आप अब तक के सबसे अच्छे इंसान है जिसे मैं जानती हूं.’
इसके आगे जान्हवी लिखती है कि ‘आप मुझे प्रेरित करते हैं, मुझे प्रोत्साहित करते हैं, आप हमेशा सबसे अच्छे पिता रहे हैं लेकिन अब आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं. आई लव यू. मैं आपको हमेशा गर्व करने का मौका दूंगी. आप दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हैं. मैं उम्मीद करती हूं कि आपको दुनिया की सारी खुशियां मिले.’
आपको बता दे कि जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर संग कार्तिक आर्यन और लक्ष्य नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

