मनोरंजन

क्या कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभिनेता ऋषि कपूर ?

ऋषि कपूर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं. हाल ही में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह किसी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं.

क्या कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभिनेता ऋषि कपूर ?
ऋषि कपूर (Photo Credits : Facebook)

ऋषि कपूर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं. हाल ही में ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह किसी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं. bollywoodbubble.com की एक खबर के मुताबिक ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी  हुई है और उनका कैंसर थर्ड स्टेज पर पहुंच चुका है. रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी कपूर खानदान के एक करीबी सदस्य द्वारा दी गई है और बताया गया है कि कीमोथैरेपी से उनका इलाज किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है. इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला भी अहम भूमिका निभाने वाली थी.

बता दें कि ऋषि कपूर ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर बताया था कि वह मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, " हैलो! मैं एक मेडिकल ट्रीटमेंट करवाने के लिए अमेरिका जा रहा हूं और इसलिए अपने काम से थोड़े दिन की छुट्टी ले रहा हूं. मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि वे बिलकुल भी चिंता न करें. फिल्मों में काम करते हुए मुझे 45 से भी ज्यादा साल हो चुके हैं.आपके प्यार के साथ मैं जलद ही वापिस लौटूंगा"

इससे पहले इरफान खान और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारों को भी कैंसर हो चुका है. जहां इरफ़ान खान लंदन में ट्रीटमेंट ले रहे हैं, वहीं सोनाली अमेरिका में अपना इलाज करवा रही हैं.

फिल्मों की बात करें तो ऋषि कपूर ने इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज़ हुई फिल्म 'मुल्क' में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).