फरहान अखतर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से की सगाई? ये फोटो देखकर कंफ्यूज हुए फैंस !
फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ अंगूठी की फोटो पोस्ट की है जिसे देखकर अब लोगों का यही कहना है कि जरूर इन्होंने सगाई कर ली है
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट से ज्यादा मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं. फरहान इन दिनों शिबानी को डेट कर रहे हैं और इन दोनों की कई सारी फोटोज भी मीडिया में देखने को मिलती है. काफी समय तक अपने इस रिश्ते को लेकर चुप्पी साधने के बाद अब फरहान भी शिबानी के साथ अपनी कई सारी फोटोज को खुलकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. बात साफ है, फरहान अब शिबानी के साथ एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की प्लानिंग में हैं.
अभी हाल ही में फरहान ने शिबानी के साथ अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस फोटो में दोनों के हाथ दिखाई दे रहे हैं और इन्होंने रिंग भी पहनी हुई हैं. इस फोटो को पोस्ट करके फरहान ने लिखा, "एक दूसरे का हाथ पकड़ना भी कितना रियल लगता है. ये सादगी भी कॉम्प्लेक्स है क्योंकि आप बिना कुछ कहे कितना कुछ कह जाते हैं."
अब इस फोटो को देखकर लोग कह रहे हैं कि जरूर फरहान ने शिबानी से सगाई (engagement) कर ली है. हालांकि अब इस बात को लेकर फरहान या शिबानी की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. लेकिन इंटरनेट पर इस बात को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में फरहान शिबानी के साथ वेकेशन मनाने मेक्सिको (Mexico) भी गए हुए थे जहां से इन्होंने कुछ फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था.
बात करें फिल्मों की तो फरहान जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

