इंदर कुमार की 'आत्महत्या' वाले वीडियो पर पत्नी पल्लवी ने किया खुलासा
सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा था. कहा जा रहा था कि इस वीडियो को उन्होंने अपनी मौत से पहले शूट किया था. वीडियो को देख ऐसा लग रहा था कि इंदर की मौत की वजह आत्महत्या थी. अब उनकी पत्नी पल्लवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वीडियो के बारे में सच बताया है
मुंबई : सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा था. कहा जा रहा था कि इस वीडियो को उन्होंने अपनी मौत से पहले शूट किया था. वीडियो को देख ऐसा लग रहा था कि इंदर की मौत की वजह आत्महत्या थी. अब उनकी पत्नी पल्लवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वीडियो के बारे में सच बताया है. उन्होंने बताया कि यह वीडियो इंदर की आने वाली फिल्म 'फटी पड़ी है' का एक सीन है और इस वीडियो को उन्होंने डेढ़ साल पहले शूट किया था. यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस मौके पर पल्लवी के साथ उनके पिता और फिल्म 'फटी पड़ी है' के डायरेक्टर भी थे.
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का पिछले साल 28 जुलाई को निधन हो गया था. उनकी मृत्यु ने सभी को सदमे में डाल दिया था क्योंकि सिर्फ 44 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. खबरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी. इस वीडियो में उनको यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं और मरने से पहले यह उनका आखिरी वीडियो है.
इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी अय्याशियों नें उन्हें बर्बाद कर दिया था. वह कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कई सारी गलतियां की हैं जिसकी वजह से वह ऐसा कदम उठा रहे हैं. वह अपने माता-पिता से माफी मांगते हैं और उन्हें रोते हुए भी देखा जा सकता है.
इंदर कुमार ने 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखे थे. वह 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'वांटेड' जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने करीबन 20 फिल्मों में काम किया था. कहा जाता है कि वह सलमान खान के खास दोस्त थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

