IIfa Award: आलिया भट्ट के सामने रेखा ने बोला गली बॉय का डायलॉग, सलमान खान भी हुए हैरान
आईफा समारोह में आलिया भट्ट रेखा के सामने अपनी फिल्म गली बॉय का डायलॉग बोलती हैं. जिसे रेखा जी हुबहू उसी अंदाज में बोलकर दिखाती हैं. रेखा से इस डायलॉग को सुनकर सलमान खान समेत वहां मौजूद हर कोई तालिय बजाने लग जाता है.
फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के राउडी अंदाज को देख हर कोई इम्प्रेस हो गया था. इस फिल्म के लिए आलिया की सभी ने काफी तारीफ की. लेकिन अब आलिया भट्ट के सामने मशहूर अभिनेत्री रेखा (Rekha) ने गली बॉय का ऐसा डायलॉग बोला जिसे सुनकर सलमान खान (Salman Khan) संग हर कोई तालियां बजाने लग गया. दरअसल ये सब कुछ हुआ IIfa Award समारोह में. इस समारोह में आलिया भट्ट फिल्म राजी (Raazi) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress) का खिताब लेने पहुंची थी.
कलर्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक IIfa Award का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें स्टेज पर आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना संग बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रेखा भी दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट रेखा के सामने अपनी फिल्म गली बॉय का डायलॉग बोलती हैं. जिसे रेखा जी हुबहू उसी अंदाज में बोलकर दिखाती हैं. रेखा से इस डायलॉग को सुनकर सलमान खान समेत वहां मौजूद हर कोई तालिय बजाने लग जाता है. आप भी देखिए ये वीडियो.
#Rekha ji has aced @aliaa08's #GullyBoy lingo at #IIFA20! Stay tuned for more such interesting moments from #IIFAhomecoming, coming soon on #Colors. @ayushmannk @RanveerOfficial @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/9u5H8fcPLo
— COLORS (@ColorsTV) September 27, 2019
आईफा अवॉर्ड्स 2019 की रंगीन शाम 8 सितंबर, बुधवार को मुंबई में आयोजित की गई थी. इस ग्रैंड सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए. आईफा के 20 साल पूरे होने पर स्पेशल अवॉर्ड्स भी दिए गए. स्पेशल अवॉर्ड्स के तहत रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को फिल्म 'बर्फी' (Barfi) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.
लेकिन रणबीर इस अवॉर्ड सेरेमनी में हाजीर नहीं थे. ऐसे में फिल्म 'बर्फी' के डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu) ने उनका अवॉर्ड ग्रहण किया. इसके बाद स्टेज से उतरकर उन्होंने उस अवॉर्ड को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हाथ में सौंप दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

