हैदराबाद गैंगरेप केस पर भड़के ऋषि कपूर ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की

हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक रेप के बाद उसकी हत्या करने वाले हैवानों के खिलाफ ऋषि कपूर ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है.

ऋषि कपूर

Hyderabad Rape Case: हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर (Veterinary Doctor) के साथ हुए सामूहिक रेप के बाद उसकी हत्या करने वाले हैवानों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पूरे देश से उठ रही है. आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) भी काफी गुस्से में हैं. सलमान खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, वरुण धवन और विराट कोहली जैसे नामी चेहरे पहले सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा कर चुके हैं. ऐसे में बीते जमाने के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है.

दरअसल ऋषि कपूर हमेशा ही सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी  राय रखते हैं. यही कारण है कि जब देश में इतनी बड़ी घटना घटी है तो बॉलीवुड का ये स्टार भी खुलकर सामने आया है. ऋषि कपूर ने एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड का समर्थन करता हूं! इसे रोकना होगा!'

आपको बता दे कि ऋषि कपूर से पहले अक्षय कुमार,फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा की थी. अक्षय कुमार ने ट्विटर पर कई मामलों को जिक्र करते हुए कहा कि हम एक समाज के रूप में खोते जा रहे हैं. हमें मजबूत कानून की जरूरत है. इसे अब रूकना होगा."

वहीं इस मामले में सलमान खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. सलमान ने ट्विटर पर लिखा, "पीड़िता  के लिए न्याय. इंसान के भेस में ये सबसे बदतर किस्म के शैतान हैं. पीड़िता और निर्भया जैसी भोली-भाली महिलाओं का दर्द, शोषण और उनकी मौत हमारे लिए एक सबक है एक साथ आने का और ऐसे शैतानों के अंत करने का जो हमारे बीच ही रहते हैं.

जबकि फरहान अख्तर ने लिखा कि "उन लोगों ने पीड़िता के साथ जो किया, ये उस बात का सबूत है कि हमने हमारे समाज को असुरक्षित बना दिया है, इन मामलों में तत्काल न्याय न देकर..!”

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड