कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री का 'मजदूर' मानते हैं ऋतिक रोशन, मीडिया से कही ये बात

ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री का 'मजदूर' मानते हैं. ऋतिक ने कहा कि वो इस बात को सकारात्मक रूप से कहते हैं लेकिन कैटरीना इस बात से नाराज हो जाती हैं. ऋतिक और कैटरीना कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं और इनकी बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया है.

ऋतिक रोशन और कैटरीना अकिफ (Photo Credits: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर मजेदार बयान दिया है. ऋतिक रोशन का मानना है कि कैटरीना फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मेहनती 'मजदूर' (Mazdoor) हैं. उन्होंने कहा कि आज तक इस इंडस्ट्री में उन्होंने कैटरीना जैसी मेहनत करने वाली शख्सियत नहीं देखी है. ऋतिक ने कहा कि वो इस बात को सकरात्मक रूप से कहते हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए हुए इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा कि वो इसे एक कॉम्प्लीमेंट की तरह कहते हैं लेकिन कैटरीना इस बात से नाराज हो जाती हैं. वो इसे बेइज्जती समझ बैठती हैं. ऋतिक ने बताया कि ऐसा कह कर वो कैटरीना की तारीफ ही कर रहे हैं. वो उन्हें 'मजदूर' कहते हैं.

ऋतिक ने कहा, "वो मजदूर हैं और मैंने आज तक ऐसा मजदूर कभी नहीं देखा. मैं आप से कह रहा हूं बाहर से भले ही वो खूबसूरत हैं और हॉट हैं लेकिन भीतर से वो एक मजदूर हैं. बाकी सब तो बस सजावट है लेकिन अंदर से वो कर्मचारी हैं. वो सुपर-टैलेंटेड हैं और कड़ी मेहनत करती हैं. इसलिए उनके लिए चीजें आसन हो जाती हैं और जब मैं उनके साथ काम करता हूं तो मेरे लिए भी चीजें आसान हो जाती हैं.

आपको बता दें कि ऋतिक और कैटरीना ने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. अब ऋतिक जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आएंगे. तो वहीं कैटरीना फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\