बॉलीवुड

Royal Wedding: सहेली मेगन मर्केल की शाही शादी में खूब जंची प्रियंका चोपड़ा

ब्रिटेन में हुई रॉयल फॅमिली के शादी समारोह का हर कोई हिस्सा बनना चाहता था लेकिन बस चंद लोगों को यह मौका मिल सका. इन्ही चंद खुशनसीबों में एक नाम पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का भी था जो बॉलीवुड की मात्र एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्हें इस ऐतिहासिक शाही शादी का न्योता दिया गया था.

Royal Wedding: सहेली मेगन मर्केल की शाही शादी में खूब जंची प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Mimi Cuttrell/Instagram)

ब्रिटेन में हुई रॉयल फॅमिली के शादी समारोह का हर कोई हिस्सा बनना चाहता था लेकिन बस चंद लोगों को यह मौका मिल सका. इन्ही चंद खुशनसीबों में एक नाम पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का भी था जो बॉलीवुड की मात्र एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्हें इस ऐतिहासिक शाही शादी का न्योता दिया गया था.

वह अपनी खास दोस्त अमेरिकन अभिनेत्री मेगना मर्केल की तरफ से इस शादी में आई हुई थी. शादी में प्रियंका ने लैवेंडर रंग की विविएन वेस्टवुड स्कर्ट और ब्लेजर पहना और अपने लुक को एक क्लासी हैट के साथ दिलचस्प बनाया. इस रॉयल जोड़ी प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के रिसेप्शन में प्रियंका गोल्डन रंग के गाउन में नज़र आई. इस ऑउटफिट में वह काफी शानदार लग रही थी.

देखें उनके ऑउटफिट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें-

@priyankachopra x @dior #styledbymimicuttrell

A post shared by Mimi Cuttrell (@mimicuttrell) on

इस शानदार रॉयल वेडिंग के बाद, प्रिंस हैरी के पिता चार्ल्स, पप्रिंस ऑफ़ वेल्स की तरफ से रिसेप्शन भी रखा गया था, यहाँ पर भी भारतीय अभिनेत्री प्रियंका अपने ऑउटफिट की वजह से सबकी नजरों में छाई रही. देखिये इस गोल्डन ऑउटफिट में प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत लुक-

ok ok ok one more!

A post shared by Mimi Cuttrell (@mimicuttrell) on

इस शादी समारोह में 600 से अधिक दुनियाभर के बड़े सितारों ने हिस्सा लिया लेकिन 35 वर्षीय भारतीय अभिनेत्री की बात सबसे निराली रही और वें खूब जंच रही थी. इस तस्वीर में उन्हें खूबसूरत सिल्वर मेटालिक रंग के बैग के साथ देखा जा सकता है-

@priyankachopra x @dior #styledbymimicuttrell

A post shared by Mimi Cuttrell (@mimicuttrell) on

कॉन्टिको में काम कर चुकी प्रियंका ने जाने माने फ़ैशन डिज़ाइनर विविएन वेस्टवुड का सूट पहन कर वेडिंग सेरेमनी में भाग लिया था. ये हल्का ग्रे समर मोती जैसी चमक वाला ड्रेस हैंडक्राफ्टेड था. उनका फेसिनेटर (टोपी जैसा हेडपीस) बेहद ही सुंदर लग रहा था.

तस्वीर देखें,

@priyankachopra in custom @viviennewestwood #styledbymimicuttrell

A post shared by Mimi Cuttrell (@mimicuttrell) on

details. @priyankachopra

A post shared by Mimi Cuttrell (@mimicuttrell) on

प्रियंका, अभिनेत्री एबीगेल स्पेंसर के साथ इस समारोह में पहुंची थी.

देखें विडियो-

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2018 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).