बॉलीवुड

Val Kilmer Dies: नहीं रहे बैटमैन का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर, कैंसर से 65 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार वैल किल्मर अब हमारे बीच नहीं रहे. 65 साल की उम्र में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के चलते उनका निधन हो गया. वे पिछले कई सालों से गले के कैंसर से जूझ रहे थे, और इसी बीमारी के कारण बुधवार को उनका निधन हुआ.

Val Kilmer Dies: नहीं रहे बैटमैन का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर, कैंसर से 65 साल की उम्र में निधन
(Photo Credits Twitter)

Val Kilmer Dies: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार वैल किल्मर अब हमारे बीच नहीं रहे. 65 साल की उम्र में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के चलते उनका निधन हो गया. वे पिछले कई सालों से गले के कैंसर से जूझ रहे थे, और इसी बीमारी के कारण बुधवार को उनका निधन हुआ. उनके निधन की खबर न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा पुष्टि की गई है.

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर


वैल किल्मर के निधन की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.उनके निधन की खबर सुनते ही जहां इंडस्ट्री में गम का माहौल बन गया, वहीं उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं. फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Acharya Satyendra Das Passes Away: नहीं रहे अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, इलाज के दौरान लखनऊ के SGPGI में निधन

वैल किल्मर की निजी जिंदगी


वैल किल्मर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1988 में अभिनेत्री जोआन व्हाले से शादी की थी.  हालांकि, 1996 में उनका तलाक हो गया. उनके दो बच्चे हैं.  मर्सिडीज और जैक.

आखिरी बार इस फिल्म में आये थे नजर

अभिनेता वैल किल्मर को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म टॉप गन: मेवरिक में देखा गया था. टॉम क्रूज स्टारर यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी. अभिनेता वैल किल्मर  के निधन के बाद अब उन्हें नहीं देखा जा सकता हैं. उन्हें फैंस अब उनकेकी  फ़िल्मी के सहारे उन्हें उन्हें याद कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).