अक्षय खन्ना की मां गीतांजलि खन्ना का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
गीतांजलि बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी थी. आज उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की पहली पत्नी और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की मां गीतांजलि खन्ना (Geetanjali Khanna) का 15 दिसंबर, शनिवार को निधन हो गया. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, गीतांजलि का निधन दिल की बीमारी के चलते हुआ. अलीबाग (Alibaug) के मांडवा (Mandwa) स्थित उनके घर पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि गीतांजलि का अलीबाग में एक फार्महाउस है जहां वो अपने बेटों के साथ अक्सर आया-जाया करती थी.
लोकमत की खबर के अनुसार, रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद फौरन डॉक्टरों को बुलाया गया. इस दौरान गीतांजलि ने अपनी अंतिम सांस ले ली.
इस बात की जानकारी को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक पत्रकार ने लिखा, "गीतांजलि खन्ना, दिवंगत विनोद खन्ना की पूर्व पत्नी और राहुल खन्ना-अक्षय खन्ना की मां आज इस दुनिया से चल बसी."
Gitanjali Khanna, ex-wife of the late Vinod Khanna, and mother of @R_Khanna and Akshaye Khanna, has passed away.
— Rahul Fernandes (@newspaperwallah) December 16, 2018
गीतांजलि का पूरा नाम गीतांजलि तलेयर खन्ना (Geetanjali Taleyar Khanna) है.उन्होंने सन 1971 में विनोद खन्ना से शादी की थी. इसके बाद 1985 में वो विनोद से अलग गईं थी. तलाक के बाद विनोद खन्ना ने 1990 में कविता दफ्तरी से शादी कर ली.
बताया जा रहा है कि गीतांजलि पारसी थी और उन्हें अक्षय और राहुल, दो बेटे हैं. आज उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

